रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ 04/01/2026 वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर द्वारा आयुष विभाग उत्तर प्रदेश की सहभागिता से वमा वैलनेस कैंप के अंतर्गत होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूं में आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम को जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पूनम सिंह के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में लगाया गया इस होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में 63 रोगियों को दवा वितरित की गई ।इन सभी रोगियों को स्वास्थ्य संबंधी बातें भी विस्तार में बताई गई।
मौसम जनित प्रमुख बीमारियां जैसे खांसी ,सर्दी जुकाम ,बुखार ,सिर दर्द, बदन दर्द ,त्वचा संबंधी ,पेट के रोग आदि का होम्योपैथिक चिकित्सा चिकित्सा पद्धति से लाभकारी
इलाज किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रजनीश शर्मा फार्मासिस्ट संजीव कुमार वार्ड ब्वाय केशव राम की उपस्थिति रहे। एसपी ग्रामीण भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel