Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच – टक्कर: बाइक सवार की मौत, कार सवार घायल
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – टक्कर: बाइक सवार की मौत, कार सवार घायल

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव


बहराइच। नानपारा-लखीमपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार की मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे पलट गई, जिससे उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। यह दर्दनाक हादसा मोतीपुर थाना क्षेत्र के जालिम नगर चौकी अंतर्गत गूढ़ पेट्रोल पंप के पास हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

https://x.com/cmdnewsindia/status/1985673422643609610?t=i_3bK-oqT1AXPg2JhiChzA&s=19

About cmdnews

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp