Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच – नानपारा नगर में स्वच्छता पर सवाल- अधिकारियों के घर के पास ही जल रहा कूड़ा
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – नानपारा नगर में स्वच्छता पर सवाल- अधिकारियों के घर के पास ही जल रहा कूड़ा

बहराइच। आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा में स्वच्छता व्यवस्था की हकीकत अधिकारियों के घर के आसपास ही देखने को मिल रही है। नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी के आवास से कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे और खाली पड़ी भूमि पर कूड़े का ढेर जमा है, जहां कूड़ा जलता हुआ भी देखा गया। धुआं फैलने से आसपास के लोगों को दिक्कत होना आम बात है।

नगर के कई इलाकों में कूड़ादान क्षतिग्रस्त होने से भी गंदगी फैल रही है। टूटे डस्टबिनों के कारण कूड़ा आसपास फैल जाता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को दुर्गंध और मच्छरों की परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर को स्वच्छ रखने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट दिखाई देती है। नगर की स्वच्छता व्यवस्था सुधारने की दिशा में त्वरित कदम उठाने की जरूरत है।

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply