रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
जनपद बहराइच के विकास खंड रिसिया के ग्राम पंचायत भैंसहा स्थित गौशाला में निर्माणाधीन कमरेनुमा बैठक की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। यहां पर हो रहा निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं है और इसमें घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। निर्माण में उपयोग की जा रही ईंटें कमजोर हैं, जिन्हें मानक अनुसार ठीक से तपा नहीं गया है, जिससे भवन की मजबूती पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है। निर्माण कार्य में जिम्मेदार लोग लापरवाही बरत रहे हैं और सरकारी धन का सही उपयोग नहीं हो रहा है। इसी तरह से घटिया निर्माण जारी रहा तो यह भवन जल्द ही जर्जर हो जाएगा और गौशाला में इस निर्माण का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाएगा। दिवाल उठने के दौरान 12 अगस्त 2025 की फोटो में साफ देखा जा सकता है कि उठ रही दिवाल में किस गुणवत्ता का ईंट प्रयोग किया जा रहा है। ज्ञात हो इसी गौशाला में दो कम्पोस्ट निर्माण भी ध्वस्त हालत में है। अब जल्द ही हमारी टीम खुलासा करेगी कि पंचायत भवन में पंचायत सचिव की क्या भूमिका है और कितने जिम्मेदार है क्या पंचायत भवन रोस्टर अनुसार पहुंचकर जनता और सरकारी कार्यों को कर रहे है या अपने मनमाने ढंग से सुविधा अनुसार ही कार्यालय बना कर मनमाने तरीके से संचालन कर रहे है और हाट बाजार के क्या हालत है
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
