Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच – डिलीवरी में लापरवाही और अवैध वसूली से नवजात की मौत का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – डिलीवरी में लापरवाही और अवैध वसूली से नवजात की मौत का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

बहराइच। जनपद के मटेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही और अवैध वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। भदवारा गांव निवासी प्रसूता दीपा को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटेरा लेकर पहुंचे। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स ने इलाज के नाम पर ₹2000 की मांग की। पैसे न देने पर उसने इलाज में लापरवाही बरती, जिससे नवजात की मौत हो गई।

पीड़ित परिवार ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत कई दिन पहले स्वास्थ्य विभाग को दी गई थी, लेकिन अब तक जिम्मेदार स्टाफ के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। परिजनों का आरोप है कि यहां डिलीवरी के नाम पर मरीजों से लगातार अवैध वसूली की जाती है।

इस दर्दनाक घटना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली और मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, पीड़ित परिवार लगातार न्याय और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp