Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच – सीएमओ ने नानपारा सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, अवैध अस्पतालों पर सख्ती का संकेत
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – सीएमओ ने नानपारा सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, अवैध अस्पतालों पर सख्ती का संकेत

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

नानपारा (बहराइच)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बहराइच डॉ. संजय कुमार ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नानपारा का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे सीएमओ ने अस्पताल परिसर का भ्रमण किया और वार्डों में भर्ती मरीजों से उपचार व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और चिकित्सकों तथा स्टॉप के व्यवहार को लेकर जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कुछ समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया, जिस पर सीएमओ ने गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। सीएमओ ने अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ से भी संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने साफ निर्देश दिया कि मरीजों को समय पर उपचार और समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. चन्द्रभान राम को निर्देश दिए कि अस्पताल की व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जाएं और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग प्राथमिक स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें। निरीक्षण के बाद सीएमओ ने मीडिया से भी वार्ता की। इस दौरान पत्रकारों ने क्षेत्र में बढ़ते अवैध अस्पतालों, क्लिनिकों और झोलाछाप डॉक्टरों के विषय में सवाल किया। इस पर सीएमओ ने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और क्लिनिकों के खिलाफ जांच और कार्रवाई लगातार चल रही है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाती है और अब इस पर और तेजी से कार्यवाही होगी। पत्रकारों ने सरकारी अस्पताल नानपारा में जनरेटर खराब होने की समस्या भी उठाई। इस पर सीएमओ ने कहा कि व्यवस्था सुधारने की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके अलावा अस्पताल से जुड़ी अन्य कमियों और अव्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई, जिस पर सीएमओ ने प्रभारी चिकित्सक सीबी राम को सभी व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है कि किसी भी मरीज को इलाज के लिए भटकना न पड़े और उन्हें समय पर दवा, उपचार और आवश्यक जांच की सुविधा मिल सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनहित में जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहना होगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्वस्त किया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में जल्द ही सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं, क्षेत्र में अवैध अस्पतालों और क्लिनिकों के खिलाफ चल रहे अभियान को और तेज किया जाएगा ताकि लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त अंकुश लगाया जा सके।

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply