एम0असरार
बहराइच 29 जनवरी। जनपद में विधि व्यवस्था एवं लोक परिशान्ति सहित लोक व्यवस्था व जनसुरक्षा कायम रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट शम्भु कुमार द्वारा 03 अपराधियों के विरूद्ध गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 06 माह के लिए जनपद से जिला बदर कर दिया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्याम बिहारी उर्फ लालबिहारी पुत्र भुलावन, निवासी टिकईपुरवा, थाना रानीपुर, छोटकऊ पुत्र सत्यदेव मिश्रा, निवासी ऋषि भूमि, थाना रिसिया तथा उमेश पुत्र पुत्तीलाल, निवासी बनवारी गोपालपुर, थाना रामगाॅव, जनपद बहराइच को 06 माह के लिए जिला बदर किया गया है।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Check Also
बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल
रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel