Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / आइए मिल जुलकर अपने पृथ्वी को हरा – भरा बनाए : आशीष सिंह
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

आइए मिल जुलकर अपने पृथ्वी को हरा – भरा बनाए : आशीष सिंह

रिपोर्ट आशीष सिंह

अपने जन्मदिन पर आशीष ने अपने परिवार संग रोपे आधा दर्जन पौधे

रामसनेही घाट, जनपद बाराबंकी के तहसील रामसनेही घाट क्षेत्र के ग्राम पूरे अमेठिया निवासी समाजसेवी, पर्यावरण प्रेमी और रक्तमित्र के नाम से चर्चित आशीष सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आधे दर्जन पौधे रोपित किए।

बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रीन गैंग के जिला प्रभारी आशीष सिंह ने अपने 26 वें जन्मदिन के अवसर पर परिवार संग आधे दर्जन पौधे रोपित किए। जिसमें सहजन, अमरूद, आवंला, बॉटल ब्रश, चांदनी, नीम के पेड़ मुख्य रहे। आशीष सिंह ने बताया कि विकास के नाम पर वृक्षों की अंधाधुंध कटाई और बेलगाम बढ़ती जनसंख्या से धरती पर पर्यावरण संकट बढ़ता जा रहा है। सरकारों को जितना हरियाली के लिए प्रयास करना चाहिए था , उतना नहीं हुआ है। कुछ समझदार लोगों में पेड़ों के प्रति जागरूकता अवश्य बढ़ी है। हम सब मिलकर अपनी पृथ्वी को हरा भरा बनाने का संकल्प लें। आशीष सिंह के पिता पर्यावरण प्रेमी बृजराज सिंह ने जन्मदिन पौधारोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि सभी युवा अपने-अपने स्तर पर पौधारोपण में आगे आएं तभी पर्यावरण को जल्दी बचाया जा सकता है। इस अवसर पर आशीष की माता राजकुमारी सिंह, आयुष सिंह, प्रज्ञा, अतुल, अंशुमान सिंह, सिद्धार्थ और उत्कर्ष मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply