रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
बहराइच। विकास खंड बलहा के ग्राम पंचायत गिरधरपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं पर समाचार प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आ गया है।
दिनांक 09 मई 2025 को दोपहर में ‘सीएमडी न्यूज़’ पर “बलहा बहराइच। गिरधरपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में दुर्व्यवस्था हावी, सुख गई टोंटियां और टूटे शौचालय” शीर्षक से एक खबर प्रकाशित हुई थी, जिसमें विद्यालय परिसर की बदहाली, सूखी टोटियां, गंदगी और टूटे-फूटे शौचालयों की स्थिति को उजागर किया गया था।
समाचार प्रसारित होने के कुछ ही घंटों बाद संबंधित विभाग ने संज्ञान लिया और मौके पर सफाई एवं मरम्मत कार्य शुरू करवा दिए। विद्यालय में नई पानी की टोटियां लगाई गईं, झाड़ू लगवाकर परिसर की साफ-सफाई करवाई गई और शौचालय एवं मूत्रालय की स्थिति में भी सफाई किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि सफाईकर्मी के न आने की वजह से यह समस्याएं उत्पन्न होती हैं, लेकिन समय-समय पर विद्यालय प्रशासन स्वयं भी सफाई कार्य करवाता रहता है।
इस खबर का हुआ असर 👇
बलहा बहराइच। गिरधरपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में दुर्व्यवस्था हावी, सुख गई टोंटियां और टूटे शौचालय https://cmdnews.in/37466/balha-bahraich-girdharpur-upper-primary-school-is-in-a-mess-taps-have-dried-up-and-toilets-are-broken/
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
