रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
बहराइच (बलहा), 3 मई 2025 — बहराइच जिले के के वार्ड नंबर 15 की पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रीति जायसवाल ने जनहित में गायत्री मंदिर से पुलिहा तक की जर्जर सड़क और जल निकासी की समस्या को देखते हुए आरसीसी सड़क और नाली निर्माण की मांग की है।
प्रीति जायसवाल ने 3 मई 2025 को बलहा क्षेत्र पंचायत प्रमुख को पत्र लिखकर अवगत कराया कि लगभग 105 मीटर लंबा यह मार्ग अत्यंत दयनीय स्थिति में है। बरसात के मौसम में यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे क्षेत्रवासियों के साथ-साथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया कि इस मार्ग का निर्माण कार्य अत्यावश्यक है और इसे शीघ्र जनहित में पूरा कराया जाए।
प्रीति जायसवाल के पति पंकज जायसवाल, जो भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय पदाधिकारी हैं, जनसेवा के कार्यों के लिए क्षेत्र में पहचाने जाते हैं। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि इस मांग पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी और मंदिर मार्ग पर पुलिहा तक पक्की सड़क व समुचित जल निकासी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
