रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
बलहा (बहराइच)। बाल विकास परियोजना कार्यालय बलहा द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जनसुनवाई पर फर्जी और मनगढ़ंत रिपोर्ट लगाने का गंभीर मामला तहसील दिवस में सामने आया है। शिकायतकर्ताओं शोभित ने तहसील दिवस में अधिकारी के समक्ष सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि वास्तविकता से दूर, झूठी रिपोर्टिंग कर जनहित की योजनाओं को मजाक बना दिया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया की बच्चे का जन्म स्थान नानपारा में दिखाया गया जबकि सत्य है कि जन्म कही दूसरे स्थान पर अस्पताल में हुआ है जिसका उसके पास प्रमाण है और शिकायत कर्ता से संपर्क भी नहीं किया गया। मातृत्व वंदना योजना हो या बाल पुष्टाहार सबमें मनमानी जारी हैं।
शिकायत ने बताया कि इससे पहले भी बाल पुष्टाहार के और गर्भवती महिला के लिए पोषण और डिलीवरी बाद पोषण बच्चों और मां के लिए भी शिकायत किया लेकिन आजतक कुछ नहीं हुआ सब गोल मोल चल रहा है। क्षेत्र की सैकड़ों की आबादी आज भी बाल विकास और पुष्टाहार योजना से वंचित है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नियमित पोषण सामग्री नहीं मिल रही ओर सैकड़ों का रजिस्ट्रेशन ही नहीं हैं, इसके बावजूद पोर्टलों पर ‘संपूर्ण लाभान्वित’ जैसी रिपोर्ट अपलोड कर दी गई है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
