Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच – भैंसहा गांव बना समस्याओं का गढ़: विकास के लिए तरसते ग्रामीण, कीचड़ और गंदगी सहित तमाम समस्याओं से बेहाल
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – भैंसहा गांव बना समस्याओं का गढ़: विकास के लिए तरसते ग्रामीण, कीचड़ और गंदगी सहित तमाम समस्याओं से बेहाल

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

जनपद बहराइच के विकासखंड रिसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसहा आज भी कुछ मामलों विकास से दूर है। गांव में वर्षों से विकास कार्य नहीं हुए हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिना बारिश के ही गांव में जगह-जगह पानी भर गया है, जिससे कीचड़ में चलना ग्रामीणों की मजबूरी बन गई है रास्ते बदहाल है।
ग्रामीणों ने बताया कई बार ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय विधायक से शिकायत की, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला, ग्राम प्रधान का कहना है कि गांव से वोट न मिलने के कारण वे विकास कार्य नहीं कराएंगे साथ ही गांव में कई हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिनसे गंदा पानी निकल रहा है। हैंडपंपों के पास बने गड्ढों से मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियां फैल रही हैं।
सफाई व्यवस्था भी बदहाल है, नालियां जाम हैं और सफाईकर्मी नियमित रूप से नहीं आते। स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पा रहा है। परेशान ग्रामीण अब प्रदेश सरकार से विकास कार्यों की गुहार लगा रहे हैं।

About cmdnews

Check Also

महाराज सिंह इंटर कॉलेज में राज्य ललित कला अकादमी द्वारा भव्य प्रदर्शनी का आयोजन

रिपोर्ट कृष्णा गोपाल बहराइच 24 मई। राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश (संस्कृति विभाग, उत्तर …

Leave a Reply