रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई अयोध्या – मुकद्दस माह ए रमजान में कुरान-ए-पाक के मुकम्मल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। इतवार रात जामा मस्जिद नेवरा में कुरआन -ए-पाक मुकम्मल हुआ। हाफिज हंजला खां ने कुरआन सुनाया, और क़ौम व मुल्क की तरक्की के लिए दुआ मांगी। हाफ़िज़ हंजला खां ने तरावीह की नमाज में रोज़ाना दो पारे सुनाए,और पंद्रह रमज़ान उल मुबारक को कुरआन मुकम्मल हुआ, कुरआन मुकम्मल होने के बाद में दुआ कराई। इसके साथ साथ गांव की करीब करीब सभी मस्जिदों में कुरआन मुकम्मल हो चुका है। माहे रमजान का दूसरा अशरा चल रहा है। इस मौके पर इमाम हाफिज हंजला खां ने कहा कि इस अशरे में ज्यादा से ज्यादा वक्त इबादत में लगाए,उन्होंने कहा कि इस माह ए रमज़ान में अल्लाह दुनिया में अपने बंदों के लिए नेमतें उतार देता है। इस मौके पर डॉक्टर एहतिशाम हुसैन,पूर्व प्रधान मोहम्मद कदीर खां, मोहम्मद शकील खां, मोहम्मद आमीन,समाजसेवी दानिश हुसैन,मास्टर हस्सान, वजाहत हुसैन,कफील खां, हाफिज मुन्ना, तंजील खां,मोहम्मद एसर,अबू तालिब,जुनैद सिद्दीकी सहित अन्य अकीदतमंद आदि रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel