मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS
मवई अयोध्या – कोतवाली रुदौली क्षेत्र के भेलसर टिकैत नगर मार्ग पर स्थित एक फुट वियर की दुकान पर शर्ट सर्किट के चलते आग लग गई दुकान मे रखे चप्पल जूते जलकर खाक हो गए।
सूचना पर शुजागंज पुलिस चौकी इंचार्ज अपनी फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंच ग्रामीणों की सहायता से आग बुझाने मे कामयाब रहे लेकिन तबतक दुकान मे रखा सामान जलकर खाक हो गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली रुदौली क्षेत्र के शुजागंज पुलिस चौकी अन्तर्गत भेलसर टिकैत नगर मार्ग पर स्थित गुलरेज फुटवियर की दुकान मे देर शाम लगभग 6:30 पर दुकान मे अचानक शर्ट सर्किट के कारण आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया आज इतनी तेज फैल गई की दुकान में रखे जूते चप्पल सहित अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना पर शुजागंज चौकी इंचार्ज शंकरलाल यादव कन्टेबल धर्मवीर सिंह, लोकेश कुमार सहित फायर ब्रिगेड की टीम मे कमलेश कुमार मिश्रा, राम बहादुर, अयाज अहमद अनूप पाण्डेय सहित पूरी फोर्स मौके पर पहुंच ग्रामीणों की सहायता से आग बुझाने मैं सफलता प्राप्त की परंतु जब तक आग बुझाते तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। ग्रामीणों की माने तो सामान लगभग लाखों रुपए का था। चौकी इंचार्ज शुजागंज के अनुसार आग लगभग 6:30 बजे लगी थी जिस पर ग्रामीणों की सहायता से पूरी तरह आग पर काबू पा लिया गया लेकिन दुकान में रखा सारा सामान फर्नीचर सहित अन्य वस्तु भी जलकर खाक हो चुकी थी।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel

