रिपोर्ट -विवेक श्रीवास्तव
नानपारा, (जिला बहराइच)। दिल्ली में भाजपा की शानदार जीत और मिल्कीपुर में जीत पर नानपारा नगर मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। नगर मंडल अध्यक्ष रेखा पाण्डेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा विश्वनाथ मंदिर नानपारा में पहुंचकर भगवान को प्रसाद चढ़ाया और पुष्प अर्पित किए और एक दूसरे को मिठाई खिलाया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष रेखा पाण्डेय ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत पार्टी के विकास और जनता के लिए किए जा रहे निरंतर कार्यों का प्रमाण है। भाजपा लगातार जनता के हित में कार्य कर रही है और विकास के रास्ते पर चल रही है।
इस अवसर पर अजय गुप्ता (जिला प्रतिनिधि), पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक जायसवाल, जिला संयोजक अनिल पांडे, आनंद रस्तोगी (महामंत्री), तीरथ साहू, प्रमोद, बंशीधर रस्तोगी, विवेक श्रीवास्तव, अतुल जायसवाल, संदीप सिंह, सौरभ बाल्मीकि, संजय शुक्ला , गोपाल चौरसिया, बनारसी, उमेश मिश्रा, जितेन्द्र, सचिन, सत्यप्रकाश , प्रमोद, शत्रोहन , अक्षत, नीरज शर्मा, छत्रपाल, बब्लू, आदि कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने पार्टी की जीत पर एकजुट होकर खुशी का इज़हार किया और भविष्य में और अधिक विकास की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
