बहराइच यूपी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कायाकल्प में भी लूट मची हुई है सर्व शिक्षा अभियान को और बेहतर बनाने में सरकार ने स्कूलों की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कायाकल्प योजना के तहत स्कूलों की मरम्मत कर सुंदर व आकर्षक बनाने के लिए अभियान चलाया है लेकिन जिम्मेदारी अधिकारी व ग्राम प्रधान घटिया सामग्री से निर्माण कार्य करा कर अपनी जेब भरने में लगे हैं ताजा मामला नहीं पुरवा ब्लाक के ग्राम पंचायत कतर्निया का है जहां पर ग्राम प्रधान प्राथमिक विद्यालय में कायाकल्प योजना के तहत विद्यालय में बाउंड्री करवा रहे हैं ग्राम प्रधान द्वारा कराए जा रहे इस कार्य में घटिया सामग्री से निर्माण कार्य कराया जा रहा है मानक के विपरीत सीमेंट की मात्रा से मसाला बना कर बाउंड्री में पीला और लाल ईटा लगाकर सरकारी धन लूटने का प्रयास किया जा रहा है