जिला बहराइच तहसील मोतीपुर ब्लॉक मिहींपुरवा ग्राम पंचायत कतरनिया में हो रहा घटिया मटेरियल से विद्यालय निर्माण
cmdnews
06/01/2020
उत्तर प्रदेश, प्रमुख खबरें, बहराइच
852 Views

बहराइच
यूपी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कायाकल्प में भी लूट मची हुई है सर्व शिक्षा अभियान को और बेहतर बनाने में सरकार ने स्कूलों की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कायाकल्प योजना के तहत स्कूलों की मरम्मत कर सुंदर व आकर्षक बनाने के लिए अभियान चलाया है लेकिन जिम्मेदारी अधिकारी व ग्राम प्रधान घटिया सामग्री से निर्माण कार्य करा कर अपनी जेब भरने में लगे हैं
ताजा मामला नहीं पुरवा ब्लाक के ग्राम पंचायत कतर्निया का है जहां पर ग्राम प्रधान प्राथमिक विद्यालय में कायाकल्प योजना के तहत विद्यालय में बाउंड्री करवा रहे हैं ग्राम प्रधान द्वारा कराए जा रहे इस कार्य में घटिया सामग्री से निर्माण कार्य कराया जा रहा है
मानक के विपरीत सीमेंट की मात्रा से मसाला बना कर बाउंड्री में पीला और लाल ईटा लगाकर सरकारी धन लूटने का प्रयास किया जा रहा है
तहसील रिपोर्टर भानु प्रताप जायसवाल की रिपोर्ट