रिपोर्ट- विवेक श्रीवास्तव कार्यालय
बहराइच- जिले में कई स्थानों पर मांगुर मछली प्रतिबंध मछलियों में शामिल होने के बाद भी बिक रही है।
तहसील नानपारा क्षेत्र के नानपारा के मछली मंडी शिवपुर रोड पर कई कुंतल खुलेआम प्रतिबंधित प्रजाति की मछली मांगुर मछली की क्रय विक्रय होती है नानपारा में कई स्थानों पर प्रतिबंधित प्रजाति मांगुर मछली की बिक्री कुंतलों में की जाती है यदि नानपारा शहर से चारों ओर बात की जाए तो इमामगंज, अग्गैया चौराहा, पुराना ईदगाह, जामा मस्जिद के निकट, गायघाट, मटेरा बाजार आदि कई स्थान पर खुलेआम कुंतलों कुंतल प्रतिदिन मांगुर मछली की बिक्री जारी है जिस पर जिम्मेदारों की नजर नहीं जा रही है जिम्मेदार ऐसे बने हुए हैं जैसे की आंखों पर पट्टी हो और गांधारी की भांति है। जबकि डीसीएम पिकअप में मैं भरकर आए दिन कई स्थानों पर मांगुर मछलियों को पहुंचाया जाता है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
