Breaking News
Home / BREAKING NEWS / सामान्य प्रेक्षक ने किया बूथों का निरीक्षण
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

सामान्य प्रेक्षक ने किया बूथों का निरीक्षण

बदायूँ: 24/04/2024
सामान्य सामान्य प्रेक्षक के0के0 सुदामा राव ने बुधवार को विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सामान्य प्रेक्षक ने बूथों में एश्योर्ड मिनिमम फैसेलिटीज का निरीक्षण किया। वह की गई व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने बूथों पर आमजन से वार्ता कर मतदान दिवस 07 मई को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कहा।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 23 बदायूं संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लोकसभा चुनाव को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए भेजे गए सामान्य प्रेक्षक के0के0 सुदामा राव ने बुधवार को संसदीय क्षेत्र में दारुल उलूम मदरसा शाह-ए-वलायत, एसएम स्कूल कुरऊ रोड, श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर काॅलेज, गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय, केदारनाथ महिला इण्टर काॅलेज, पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इण्टर काॅलेज, वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ आदि बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर मौजूद स्टाफ व आमजन से वार्ता भी की। इस अवसर पर अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

बदायूँ से हरि शरण शर्मा

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp