रिपोर्ट- विवेक श्रीवास्तव सम्पादक कार्यालय
बीजेपी लोकसभा बहराइच प्रत्याशी डा आनन्द गोंड का नगर नानपारा मे विभिन्न स्थानो पर हुआ भव्य स्वागत। बहराइच लोकसभा बहराइच के युवा प्रत्याशी डा आनन्द गोंड ने जन आशीर्वाद यात्रा निकाली, यात्रा शिवपुर से नानपारा होते हुए रूपईडीहा मार्ग पर कई स्थानो पर पहुँचते ही भव्य स्वागत किया गया। इमामगंज बाईपास पर दर्जनो गाड़ी के काफिले से साथ चल रहे प्रत्याशी का स्वागत करने वालो के उत्साह से भजापा नेता व कार्यकर्ता गदगद दिखे। वर्तमान सांसद अक्क्षयवर लाल गौड़ के पुत्र डा0 अशोक गौड़ को बहराइच लोकसभा प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने युवा प्रत्याशी पर विश्वास जता कर उत्साह वर्धन किया। जन आशीर्वाद यात्रा में युवा प्रत्याशी श्री गौड़ का स्वागत पटेल नगर इमामगंज निकट राकेश टॉकीज चौराहा, धनीराम गली, गांधी पार्क व कर्तिनया तिराहा पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा बहराइच कृपा राम वर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में विधायक रामनिवास वर्मा, राहुल पांडे, आशीष पांडे, घनश्याम सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, नागेंद्र सिंह, अजय गुप्ता, अशोक जायसवाल, रामस्वरूप अग्रवाल, श्याम बिहारी अग्रवाल, कृपाराम वर्मा, विजय वर्मा ब्लाक प्रमुख, राजेंद्र मित्तल, हनुमंत शरण पाठक, दिलीप जायसवाल, धर्मेंद्र गुप्ता, संतोष पोरवाल, सुशील त्रिपाठी, राम गोपाल चौरसिया, तीरथ राम साहू, रेखा पांडे, अनिल पांडे, रणविजय सिंह,राम स्वरूप अग्रवाल, नीरज शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, आनंद रस्तोगी, पूर्व सभासद दिलीप जायसवाल, चमन चौरसिया अपना दल यस, आदि मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
