रिपोर्ट राज कुमार पांडेयCMD न्यूज बस्ती

श्री राम कथा का हवन पूजन और पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन
बस्ती। कमला एजुकेशन एकेडमी जिनवा में चल रहे संगीतमयी श्रीराम कथा सात दिवस तक अयोध्या से पधारे कथा वाचक अवधेश जी महाराज ने श्री राम जी के चरित्र का प्रसंग सुनाया। महराज जी ने शिव विवाह,राम जन्म,राम विवाह,बन गमन,रावण बध,राम राज्याभिषेक आदि प्रसंगों को सुनाया जिसे सुनकर श्रोताओं को आनंद की अनुभूति हुई और पूरा वातावरण राम मय हो गया। वही जिनवा में चल रहे श्रीराम कथा प्रसंग पर आधारित मनमोहक झांकियां भी निकाली गई और महिलाओं ने मंगल गान गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम के आठवें दिन यानी मंगलवार को पूर्णाहुति हुई और भंडारे का आयोजन किया गया।इस अवसर पर भोजपुरी के गायक अमरेश पांडेय अमृत,आशुतोष मिश्रा,राजकुमार शुक्ला, सत्येंद्र शुक्ला जिप्पी, दुष्यंत विक्रम सिंह, राम नेवास गिरी, प्रवीण कुमार शुक्ला, आदि मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel