रिपोर्ट- विवेक श्रीवास्तव संपादक कार्यालय
जिले के अग्गैया चौराहा के निकट तीन मोटरसाइकिल के आपस में टकराने से दुर्घटना हो 6 लोग घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा लाकर भर्ती कराया गया
अग्गैया चौराहा के पास हुई दुर्घटना में छः लोग घायल हो गए हैं बताया जा रहा है कि चार लोग दो मोटरसाइकिल पर सवार निजी कार्यक्रम के लिए अगैया चौराहा पर नाच बंधवाने के उद्देश्य से गए थे जोकि श्रावस्ती के गांव का ककन्धु के निवासी बताई जा रहे हैं वही से लौटते समय एक मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार महिला पुरूष सड़क पर मोटरसाइकिल मोड़ रहे थे उसी दौरान तीनो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई और तीनों मोटरसाइकिल पर सवार छः लोगों को चोट आयी जिन्हें आनंद-पणन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में भर्ती कराया गया जिसमें ककन्धु थाना सोनवा के निवासी कमलेश उम्र 35 वर्ष रामु साहू उम्र 36 वर्ष रामरूप उम्र 25 वर्ष विश्राम उम्र 30 वर्ष व रुपईडीहा क्षेत्र के सलारपुर गांव के निवासी गुलाम हाफिज उम्र 60 वर्ष सुकून उम्र 53 वर्ष को चोटे आयी हैं।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
