रिपोर्ट- विवेक श्रीवास्तव कार्यालय
संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मोहल्ला रविदास नगर (चमारन टोला) में शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार पांडे रहे।
अध्यक्ष आशीष पांडे ने कार्यकर्ताओं व लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास जैसे महापुरुषों के आदर्शों पर चलने और उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। 650 वर्ष पहले जिन विचारों की रोशनी से संत रविदास ने समाज को जगमग किया था। आज भी समाज को उन जैसे विचारकों की जरूरत है। साथ ही कहा कि आपसी प्रेम एवं सौहार्द के साथ अच्छे कार्यों को करते हुए अपने समाज एवं राष्ट्र को उन्नत के पद पर लेकर जाएं आपसी भेदभाव हम सभी के मध्य ना रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष के साथ-साथ महामंत्री आनंद रस्तोगी, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष सचिन गुप्ता, प्रमोद चौरसिया, पूर्व सभासद एवं भाजपा कार्य समिति सदस्य शत्रोहन आदि लोग उपस्थित रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel