रिपोर्ट- विवेक श्रीवास्तव संपादक कार्यालय
जिले के तहसील नानपारा अंतर्गत कई विद्यालयों में हवन पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम बसंत पंचमी मनाई गई।
नानपारा के शॉफ्ट पीटल एकेडमी, सआदत इंटर कॉलेज, जेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, मिथिलेश नंदनी रेशम आरिफ महाविद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर, श्री शंकर इंटर कॉलेज, दादा पब्लिक स्कूल सहित कई विद्यालयों में हवन पूजन करके सरस्वती पूजा हुई।
दादा पब्लिक स्कूल में विद्यालय के प्रबंधक पंकज जायसवाल ने प्रधानाचार्य शिक्षक सहित विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ हवन पूजन करके प्रसाद वितरण किया एवं तहरी भोज का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों को शिक्षा की ओर अग्रेषित रहने के लिए कहा गया एवं माता सरस्वती के बारे में बताया गया एवं उनकी पूजन के बारे में विधि विधान बताया गया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel