बहराइच: नानपारा पुलिस ने अवैध माँस किया बरामद, अज्ञात फरार
cmdnews
21/11/2019
प्रमुख खबरें, बहराइच
322 Views

जनपद बहराइच के कोतवाली नानपारा अंतर्गत तैनात दरोगा शशि कुमार राणा को सूचना मिली को 1 व्यक्ति मोटरसाइकिल से संदिग्ध वस्तु लेकर जा रहा है सूचना मिलने पर हमराही द्वारा पीछा किया गया पीछा करने के दौरान ग्राम पचपेड़वा में बलहा विधायक सरोज सोनकर के आवास के पास 2 बैग फेंक कर भाग गया पुलिस ने मांस को कस्टडी में लेकर पशु चिकित्सालय नानपारा भेजा गया मांस का वजन 50 किलो रहा।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा ने बताया परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने पर सुसंगत धाराओ में विधिक कार्यवाही की जा रही हैं मौके पर शांति व्यवस्था बनी हैं।
रिपोर्ट: विवेक कुमार श्रीवास्तव