14/12/2023
आशीष सिंह ब्यूरो प्रमुख अयोध्या मंडल !! CMD NEWS
बनीकोडर, बाराबंकी।शिक्षा क्षेत्र बनीकोडर के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय दिलौना में समाज सेवा फाउंडेशन के चेयरमैन आशीष सिंह सिसौदिया ने लगभग दो सौ बच्चों को कॉपी पेन पेंसिल ,रसोईया एवं विद्यालय के स्टाफ सहित थरमस बोतल वितरित किए गए । आशीष सिंह सिसौदिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहां कि बच्चे देश का भविष्य हैं खेलने और पढ़ने की अभी दोनों एक साथ यही उम्र है। प्रतिदिन बच्चे विद्यालय जरूर आऐ। बहुत जल्द दुबारा विद्यालय फिर आएंगे बच्चों को स्वेटर एवं बैग का भी वितरण जल्दी किया जाएगा।इस मौके पर अभिनव सिसौदिया, आचार्य मिथिलेश वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर बाबा, युवा नेता आकाश सिंह, शेषनारायण सिंह, देवेंद्र सिंह,प्रधानाध्यापक राजकुमार, विद्यालय का समस्त स्टाफ शाहिद रसोईया मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
