Breaking News
Home / BREAKING NEWS / पुलिस लाइन बदायूँ में “पुलिस झंडा दिवस” का आयोजन किया गया
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

पुलिस लाइन बदायूँ में “पुलिस झंडा दिवस” का आयोजन किया गया

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

पुलिस लाइन बदायूँ में “पुलिस झंडा दिवस” का आयोजन किया गया

 

बदायूँ 23.11.2023 पुलिस झंडा दिवसके अवसर पर डॉ0ओपी सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ , द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन क्वार्टर गार्द पर पुलिस ध्वज फहराकर समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित किया गया।

साथ ही  पुलिस महानिदेशक महोदय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के संदेश को पढ़कर सुनाया गया एवं सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के वीर जवानों के शौर्य, कर्तव्य परायणता एवं उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के फलस्वरुप ही भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, जवाहर लाल नेहरु जी द्वारा दिनांक 23.11.1952 में सर्वप्रथम उ0प्र0 पुलिस को पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था। उ0प्र0 पुलिस पूरे भारत का प्रथम राज्य पुलिस बल है, जिसे उसके अप्रतिम योगदान के फलस्वरुप पुलिस कलर अर्थात पुलिस ध्वज प्रदान किया गया है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। इसी क्रम में जनपद के समस्त अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा थाना / चौकियों में ससम्मान पुलिस ध्वज फहराकर पुलिस झंडा दिवस मनाया गया।

About CMD NEWS UP

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp