रिपोर्ट कृष्णा गोपाल

82 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को एसएसबी ने किया गिरफ्तार
आज दिनांक 06 अक्टूबर 2023 समय लगभग 10:30 बजे उप -कमांडेंट अनिल कुमार यादव के निर्देशन में 42वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जनपद बहराइच-। की सीमा चौकी मनवरिया और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ नियमित संयुक्त गश्त के दौरान बॉर्डर पिलर संख्या 650/4 से 200 मी. भारत की तरफ एक अंजान व्यक्ति भारत से नेपाल की तरफ जाते हुए दिखाई दिया जिसे संयुक्त गश्त दल के द्वारा शक के आधार पर रोका गया और नाम पता पूछा गया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम मशुद्दीन,उम्र 24 वर्ष, पिता-जिलानी,निवासी-चंदपुरा, कोतवाली नगर,जनपद- बहराइच बताया। गश्ती दल के द्वारा पूछताछ के दौरान युवक डरते हुए बार बार माफ़ी मांग रहा था तथा उसके सकिय हरकत देखते हुए गहन पूछ ताछ किया गया उस दौरान संभावित अभियुक्त ने कबूल करते हुए बताया कि मेरे पास 82 ग्राम स्मैक हैं जो भारत में किसी अंजान व्यक्ति से कम दाम में खरीद कर नेपाल में छोटी छोटी मात्रा में बिक्री कर अधिक पैसे कमाने के लालच में ले कर जा रहा हूँ बताया। गश्ती दल द्वारा बरामद स्मैक व अभियुक्त को माननीय सर्वोच्च न्यायलय व मानवा-अधिकार के निर्देशो का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरांत अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना रुपैईडीहा, जनपद- बहराइच को सुपुर्द किया गया। गश्ती दल में शामिल एसएसबी के उप निरीक्षक (सामान्य) गारू राम,सहायक उप निरीक्षक देवनाथ मित्रा,आरक्षी (सामान्य) मंगलेश्वर उराव,आरती बैन, श्रीकांत सिंह, तथा उ.प्र. पुलिस के उप निरीक्षक शिवम कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक शिवम कुमार कनौजिया,
मु.आरक्षी(सामान्य) अभिषेक द्विवेदी,आरक्षी निरुपम दुबे मुख्य रूप से गश्ती दल में शामिल थे। 42वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बहराइच-। के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत के द्वारा बताया गया कि हमारे जवान सीमा पर चलाये जा रहे नशा के खिलाफ अभियान को सफल बनाने में पूर्ण योगदान दे रहे हैं तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवम ईमानदारी से कर रहे है। भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ते अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए सतत प्रयास जारी है। सीमावर्ती जनता से अपील की गई कि इस प्रकार के मादक पदार्थो की अवैध गतिविधियो में संलिप्त व्यक्तियों के बारे में सूचित करें ताकि अपने समाज व युवा पीढ़ी को खोखला होने से बचाया जा सके ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel