Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / 09 से 13 अक्टूबर तक विकासखंड में आयोजित होंगे मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

09 से 13 अक्टूबर तक विकासखंड में आयोजित होंगे मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम

रिपोर्ट हरिशरण शर्मा

09 से 13 अक्टूबर तक विकासखंड में आयोजित होंगे मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम

बदायूँ : 05 अक्टूबर। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि आजादी का अमृत महोत्सव योजना अंतर्गत खंड विकास अधिकारी द्वारा अपने-अपने विकासखंड में मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा का मुख्य कार्यक्रम आयोजित करने हेतु 09 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक तिथियां निर्धारित की गई है, निर्धारित तिथियों के अनुसार 09 अक्टूबर को वज़ीरगंज एवं अम्बियापुर, 10 अक्टूबर को जगत, सहसवान, कादरचौक एवं उझानी, 11 अक्टूबर को इस्लामनगर, आसफपुर एवं दहगवां, 12 अक्टूबर को म्याऊ, बिसौली तथा 13 अक्टूबर को सालारपुर, उसावां, समरेर, दातागंज में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि समस्त विकास खण्डों में आयोजित होने वाले तिथिवार कार्यक्रमों में सभी आमंत्रित हैं और अपनी सुविधानुसार कार्यक्रमों में उपस्थित हो सकते हैं।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के मॉडल और कलाकृतियों ने अतिथियों का मोहा मन

समाचार प्रेषक: पुनीत श्रीवास्तव नानपारा नानपारा बहराइच। सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर, नानपारा में विज्ञान …

Leave a Reply

WhatsApp