Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / बूथ की जीत से ही पार्टी की जीत सुनिश्चित होती है – राजेश पाल चौधरी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना – नितेश शर्मा
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बूथ की जीत से ही पार्टी की जीत सुनिश्चित होती है – राजेश पाल चौधरी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना – नितेश शर्मा

रिपोर्ट राज कुमार पांडेय CMD न्यूज बस्ती 

बूथ की जीत से ही पार्टी की जीत सुनिश्चित होती है – राजेश पाल चौधरी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना – नितेश शर्मा

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत सोनहा मण्डल की बैठक पीडब्लूडी डाकबंगले पर संपन्न हुआ। जिसमें मंडल प्रवासी क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाल चौधरी तथा जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा ने बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा किया।   बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाल चौधरी ने कहा कि बूथ विजय से ही पार्टी की जीत सुनिश्चित होती है। अतः हम सभी को अपने अपने बूथ को मजबूत करके आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी जीत दिलानी है। भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और पूर्ण मनोयोग से कार्य करने की वजह से आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है। मंडल प्रवासी राजेश पाल चौधरी जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा तथा मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार चौरसिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंडल कार्य समिति तथा बूथ समितियों के सत्यापन का समीक्षा किया।  कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विश्वनाथ पासवान ने किया इस अवसर पर भाजपा नेता उमाकांत शुक्ला, विजेंद्र सिंह रिंकू, आनंद शुक्ला, सत्यराम गुप्ता, फूलराम वर्मा, जनक राम गौतम, राजाराम चौधरी, भगवंत गुप्ता, गुडबिन चौधरी, राम उग्रह गुप्ता, रंगीलाल गुप्ता, सुखमंगल सिंह, माधव प्रसाद चौधरी, राधेश्याम चौहान, सुभाष शुक्ल, प्रेमचंद मौर्य, रामभारत यादव, दिलीप पांडेय, जगदीश चौधरी उपस्थित रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच – मंदिरों से गहने चोरी करने वाला आरोपी शातिर चोर गिरफ्तार

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव नानपारा (बहराइच)। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर से …

Leave a Reply