रिपोर्ट:- कृष्णा गोपाल

एसएसबी 42वीं वाहिनी के द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ।
दिनांक 07.09.2023 को 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बहराइच-I के सीमा चौकी शिवपुरा के कार्यक्षेत्र में पंचायत भवन शिवपुरा में नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमे एसएसबी के पशु चिकित्सक विकास कुमार सिंह उप-कमांडेंट के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया जिसमे सहायक के तौर पर सामान्य आरक्षी वेदप्रकाश, पी.एल मोहंती तथा सीमा चौकी शिवपुरा के जवान कार्मिक उपस्थित रहे | शिविर के दौरान ग्राम – बक्शीगाँव, शिवपुरा,पंडित पुरवा आदि गांवों के ग्रामीण ने अपने पशुओं को चिकित्सीय परीक्षण कराया एवं नि:शुल्क दवाईया प्राप्त की । दवाईयों का वितरण एसएसबी के कार्मिक वेदप्रकाश के द्वारा किया गया और पशुओं के खुराक की मात्रा के बारे भी बताया गया। शिविर के दौरान ग्रामीणों की काफी भीड़ बनी रही तथा उपस्थित ग्रामीणों ने अपने पशुओं का निःशुल्क इलाज करा कर लाभान्वित हुए। 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बहराइच -I के कार्यवाहक कमांडेंट राज रंजन ने बताया की एसएसबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ-साथ सीमा क्षेत्र की जनता जो आर्थिक, सामाजिक तैर पर कमजोर हैं उनको मुख्य धारा में लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है तथा समय समय पर नागरिक कल्याण कार्यक्रम ,मानव चिकित्सा ,पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन,तथा विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को जागरूक करना और सुविधाओ को जन मानस तक पहुचने का अथक प्रयास कर रही है एवं भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन किये जायेंगे जिसमे आम जनमानश अधिक से अधिक लाभान्वित हो सके और साथ ही सीमांत क्षेत्र की जनता से ऐसे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक प्रतिभागी करने हेतु भी अपील की गयी।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel