रिपोर्ट- विवेक श्रीवास्तव
भारतीय जनता मजदूर संघ की बैठक रविवार को जिला कार्यालय में की गई, सभी पदाधिकारी ने जिलाध्यक्ष अनिल पाण्डेय को फूल माला एवं बुके देकर के उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। सभी उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई, और उन्होंने जिलाध्यक्ष अनिल पाण्डेय को माल्यार्पण एवं बुके देने के बाद उनके नियुक्ति पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कार्यक्रम के माध्यम से अनिल पाण्डेय ने भारतीय जनता मजदूर संघ के महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में बात की और मजदूरों के हित के लिए संघर्ष करने का संकल्प दिखाया। बैठक में सचिन गुप्ता को नानपारा नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सचिन गुप्ता के नगर अध्यक्ष नियुक्ति की घोषणा जिला अध्यक्ष अनिल पाण्डेय द्वारा किया गया कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष अर्शिया खान एवं प्रदेश सचिव डॉ विजय बाजपेई एवं जिला पदाधिकारी विश्व मोहन सिंह, बुशरा खान, आरिफ रजा, सबा, मेराज अहमद आदि ने संबोधित किया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel