रिपोर्ट- विवेक श्रीवास्तव
भारतीय जनता मजदूर संघ के द्वारा जिला बहराइच के नानपारा में आयोजित गोल्डेन पाल्म्स में कार्यक्रम एक शाम शहीदों के नाम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव और प्रदेश अध्यक्ष मरगूब सिद्दी उपस्थित थे। इस खास मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव ने भारत माता की छवि के सामने दीप प्रज्वलित किया और पुष्प अर्पित किए अतीत के रूप में सुरेंद्र कुमार पांडे अवध प्रांत प्रभारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बलहा कृपा राम वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्शिया खान, विजय बाजपेई प्रदेश सचिव, अनिल पांडे जिला अध्यक्ष बहराइच , भूपेंद्र पांडे नगर अध्यक्ष नानपारा, उषा सिंघानिया, रेखा पाण्डे, सहित कई लोग मौजूद है। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के जयकारों से हुई और यह प्रार्थना के साथ आगे बढ़ा। कार्यक्रम में अपने मधुर आवाज से राकेश आर्य ने गीत गा रहे। समाचार लिखे जाने तक कार्यक्रम जारी रहा।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel