ग्राम चौपाल का नहीं दिखा भज्जापुरवा में असर
बहराइच तहसील मोतीपुर मिहींपुरवा की ग्राम पंचायत गुलरा के मजरा भज्जापुरवा में 13 सितंबर को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया था ,जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल रही,चौपाल में ग्रामीणों ने स्वच्छ भारत मिशन सहित कई सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार की शिकायत की थी,पूर्व मंत्री ने ग्राम पंचायत सचिव संदीप त्रिपाठी को आदेश दिया था कि हर मंगलवार को गाँव में कैंप करो और जन
समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण करो उसकी पूरी रिपोर्ट शाम को मुझे भेजो इस पर कहा संदीप त्रिपाठी ने कहा था मैं मंगलवार को कैंप करूंगा, आज मंगलवार को संदीप त्रिपाठी कैंप करने गाँव नहीं आए, गांव के प्राथमिक विद्यालय में काफी संख्या में ग्रामीण अपनी अपनी आवास ,शौचालय, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना, पेंशन आदि की समस्या लेकर के आए, लेकिन उनको निराशा हाथ लगी, सभी लोग मंत्री को कोस रहे थे, ग्रामीणों ने कहा यदि समस्या का समाधान नहीं करवाना था तो हमारे यहां चौपाल क्यों आयोजित की गई,
रिपोर्ट माता प्रसाद जायसवाल
बलहा बहराइच
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
