नानपारा। नानपारा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष और महामंत्री पद के चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसमें एक अध्यक्ष तथा एक महामंत्री पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल हुआ। नानपारा उद्योग व्यापार मंडल की ओर से होने वाले 1 सितंबर को चुनाव के लिए रविवार को नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए सुहेल अहमद तथा महामंत्री पद के लिए आसिफ ने दो सेट में अपना नामांकन पत्र चुनाव समिति को सौंपा गया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुहेल अहमद तथा महामंत्री पद के प्रत्याशी आसिफ ने नगर के राजा फाटक से गाजे-बाजे के साथ नामांकन जलूस निकल गया जो नगर भ्रमण करते हुए नानपारा नगर के रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित व्यापार मंडल कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ जहां पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और महामंत्री पद के प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दो सेटों में चुनाव समिति के पदाधिकारी को दाखिल किया। नानपारा उद्योग व्यापार मंडल के नामांकन के अंतिम दिन व्यापारियों काफी उत्साहित नजर आया कई वर्षों के बाद व्यापार मंडल का होने जा रहा चुनाव नगर में चर्चा का विषय रहा। व्यापारियों में अपने नेता को अपने मत से अपने नेता चुनने का अधिकार मिलने से व्यापारियों में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है। सभी का कहना है इस नवगठित व्यापार मंडल से व्यापारियों को एक शक्ति मिलेगी और हो रहे व्यापारिक उत्पीड़न को एक जुटता के साथ के रोका जा सकेगा । इस मौके पर चुनाव समिति के पदाधिकारी के साथ सैकड़ों की संख्या में व्यापारी मौजूद रहे ।चुनाव समिति के रामस्वरूप अग्रवाल ने बताया कि 21 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच कर पर्चा वापसी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी उसके उपरांत प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर 1 सितंबर को नगर पालिका परिषद में व्यापारियों द्वारा चुनाव संपन्न कराया जाएगा। नामांकन के समय पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच- नानपारा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष और महामंत्री पद के चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Tags breaking news अंतिम अध्यक्ष उत्तर उद्योग और किया के खबरें चुनाव दाखिल दिन दो नानपारा नामांकन ने पत्र पद प्रत्याशियों प्रदेश प्रमुख बहराइच मंडल महामंत्री व्यापार
Check Also
म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण
रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
