नदी के कटान से ग्रामीण कर्मचारी
धोबियान पुरवा, जानकी नगर में बाढ़ के बाद कटान से लोग परेशान है, तटीय क्षेत्र में बाढ़ आ गई थी। खबर है कि महसी तहसील क्षेत्र ग्राम पंचायत अंतर्गत पूरे प्रसाद के जानकी नगर में सरयू नदी तट की भूमि को पेट में समाहित कर रही हैं। मंझदरिया बर्ड के धोबियन पुरवा में अल्ताफ और असलम के पक्के मकान सरयू नदी के मुहाने पर जाकर कभी भी कट सकते हैं। लिहाजा लोग अपना मकान खुद तोड़ रहे हैं। वहीं तटीय इलाके के लोग कटान को देखकर चिंतित हैं। गौरतलब हो कि बाढ़ का पानी धीरे-धीरे गांव से निकल रहा है। लेकिन अब नदी की कटान से लोग परेशान है। कृषि कार्य के लिए उपयुक्त भूमि और मकान को नदी की धारा अपने में समाहित करती जा रही है। ।।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel