14/08/2023
भारत के अमर बलदानियों को स्मरण कराता है स्वतंत्रता दिवस : प्रमोद वर्मा
आशीष सिंह
बाराबंकी। पूरा देश आजादी की 76वीं वर्षगांठ को 15 अगस्त को बड़े ही धूम धाम से मनाएगा। सभी अपने अपने विचारों को सोशल मीडिया और समाचार के माध्यम से साझा कर रहे हैं। ऐसे ही जनपद बाराबंकी के विकासखंड बनीकोडर में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर नियुक्त प्रमोद कुमार वर्मा ने कहा स्वतंत्रता दिवस हमें हमारे देश के बलिदानियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व देशहित में सर्वस्व न्योछावर करने वालों की याद दिलाता है। हमें अपने देश की प्रगति में पूर्ण समर्पण के साथ योगदान देने की प्रेरणा भी देता है। जो जिस रूप में भारत माता की सेवा कर सकता है उसे करना चाहिए। अभी हाल फिलहाल में सरकार द्वारा चलाए गए कार्यक्रम ” मेरी मिट्टी, मेरा देश ” के तहत ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार वर्मा ने अपने कार्यक्षेत्र अंतर्गत सभी पंचायतों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों के प्रति देश भक्ति की एक अलख जगाने का काम किया। प्रमोद वर्मा ने कहा कि आजादी के इस महापर्व पर पूरे देशवासियों एवम् क्षेत्रवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ज्ञापित करता हूं।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel