Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / अम्बेडकर नगर / करें योग, रहे निरोग : सुमन सिंह
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

करें योग, रहे निरोग : सुमन सिंह

21/06/2023
आशीष सिंह

 

भीटी,अंबेडकरनगर। बुधवार,21 जून विश्व योग दिवस जनपद अंबेडकरनगर के विभिन्न स्थानों पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं जनपद के विकासखंड भीटी अंतर्गत ग्राम पंचायत तेजापुर के ग्राम इटवा में आशा कार्यकत्री सुमन सिंह के नेतृत्व में लोगों ने योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक के रूप में सौरभ कुमार ने लोगों को योग कराकर स्वस्थ रहने के तरीके बताए। आशा कार्यकत्री सुमन सिंह ने कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से योग की परम्परा रही है, योग करने से शरीर स्वस्थ एवम् दुरुस्त रहता है। नियमित योग करने से किसी भी प्रकार बीमारी का खतरा न के बराबर हो जाता है। इस अवसर पर योग लोगों को कपालभाति, तितली आसन, मंडूक आसन व ताड़ासन सहित कई प्रकार के योग आसनों का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर आदर्श सिंह, पंचायत साहियिका शिवांगी गुप्ता व काजल सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।

About Ashish Singh

आशीष सिंह ब्यूरो प्रमुख सीएमडी न्यूज चैनल मंडल अयोध्या।

Check Also

बहराइच: सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के मॉडल और कलाकृतियों ने अतिथियों का मोहा मन

समाचार प्रेषक: पुनीत श्रीवास्तव नानपारा नानपारा बहराइच। सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर, नानपारा में विज्ञान …

Leave a Reply

WhatsApp