मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS
अयोध्या – पत्रकारों के भीष्म पितामह कहे जाने वाले यश भारती से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार बाबू शीतला सिंह के निधन पर पत्रकारों में शोक की लहर फैल गई। उपजा के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि बाबू शीतला सिंह का निधन पत्रकारिता जगत की अपूरणनीय क्षति है।उपजा के संरक्षक महेंद्र त्रिपाठी केबी शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता महामंत्री डीके तिवारी उपाध्यक्ष डॉ आनंद गोपाल सिंह संगठन मंत्री राकेश तिवारी रवि मौर्य ओम प्रकाश श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी सुजीत वर्मा राजेंद्र दुबे योगेश प्रताप सिंह तथा तहसील सदर अध्यक्ष सुशील सिंह मिल्कीपुर अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह रुदौली अध्यक्ष अब्दुल जब्बार सोहावल अध्यक्ष देवी प्रसाद वर्मा सहित उपजा संगठन ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel