Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बदायूँ- सामाजिक न्याय सप्ताह के अंर्तगत, एक सभा का आयोजन हुआ, प्राकृतिक खेती एव जन जागरण अभियान के तहत किसान मोर्चा के
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बदायूँ- सामाजिक न्याय सप्ताह के अंर्तगत, एक सभा का आयोजन हुआ, प्राकृतिक खेती एव जन जागरण अभियान के तहत किसान मोर्चा के

सामाजिक न्याय सप्ताह के अंर्तगत, एक सभा का आयोजन हुआ। प्राकृतिक खेती एव जन जागरण अभियान के तहत किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने एक सभा का आयोजन करवाया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सिनोद शाक्य उर्फ दीपू भैया एवं मनोज कृष्ण गुप्ता रहे। वही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रविंद्र प्रताप सिंह एवं शैलेंद्र सिंह फौजी व प्रमुख प्रतिनिधि के० सी० शाक्य मौजूद रहे । कार्यक्रम के आयोजक किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह रहे। उन्होंने कहा कि श्री अन्न को बढ़ावा देने के लिए उत्पादक कृषकों की सूची बनाकर उन्हें बाजार उपलब्ध करवाने का कार्य किया जायेगा। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ने कहा कि प्राकृतिक कृषि करने वाले किसान परिवारों की सूची बनाकर उन्हें सम्मेलन में सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम के आयोजक ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा किसानों के साथ है। साथ ही सरकार की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया वहीं मनोज कृष्ण गुप्ता ने कहा कि पहले की सरकारों अपने अनाज बेंच कर, यह सोचता था कि यह फसल की रकम लेकर अब किस रास्ते जाए, जो घर तक पहुच जाए। लेकिन अब मोदी व योगी की सरकार में किसी इस बात की चिंता नही है। शाम हो गयी रास्ते में कोई मिलेगा और फसल के दाम लेकर निकल जायेगा। इस मौके पर विशिष्ट के सी शाक्य
मनीष सक्सेना मंडल महामंत्री म्याऊं,
जीवाराम जी मंडल उपाध्यक्ष,
नरेंद्र राजपूत मंडल कोषाध्यक्ष म्याऊं, व करन दक्ष गंगा वासी मनोज कुमार विमल किशोर ज्ञान चन्द्र .एवं गण मान्य लोग मौजूद रहे।

बदायूं से हरिशरण शर्मा ब्यूरोचीफ

About cmdnews

Check Also

भाजपा मंडल कार्यशाला में सक्रिय सदस्यता पर जोर

रिपोर्ट राज कुमार पांडेय CMD न्यूज बस्ती  भाजपा मंडल कार्यशाला में सक्रिय सदस्यता पर जोर …

Leave a Reply