सुनील तिवारी सी एम डी न्यूज
गोंडा ।। कांग्रेस भवन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि जब जब राहुल गांधी जी ने सदन में अदानी के बारे में चर्चा कराने की मांग की वर्तमान भाजपा सरकार चर्चा के लिए तैयार नहीं हुई यही नहीं राहुल गांधी जी ने जब कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा की तो उनका भाजपा द्वारा यात्रा का उपहास उड़ाया गया फिर भी राहुल गांधी अपनी यात्रा में लोगों के बीच मिलते रहे और उनको अपार समर्थन तो मिला ही लोगों की समस्याएं करीब से जानने का मौका मिला इन्हीं सब बातों को लेकर वह सदन में चर्चा कराना चाहते थे भाजपा की तानाशाह सरकार चर्चा तो नहीं कराई बल्कि राहुल गांधी की सदस्यता को ही रद्द कराने का प्रयास कर उन्हें आज भी बदनाम करने में लगी है किंतु भाजपा को पता होना चाहिए कि राहुल गांधी उस परिवार से आते हैं जिनके परिवार ने देश के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना कुर्बानियां दी किंतु देश के तिरंगे को झुकने नहीं दिया ठीक उसी तरह राहुल गांधी सदन भले ना बोलने पाएंगे किंतु भाजपा को यह जान लेना चाहिए कि अब राहुल गांधी जन-जन के बीच जाकर पूंजीपति मित्र अडानी को दिए गए 20000 करोड रुपए एवं महंगाई बेरोजगारी जैसे मूलभूत मुद्दों को उठाएंगे। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव चंद्रशेखर मिश्रा शहर अध्यक्ष रफीक रानी पूर्व शहर अध्यक्ष अब्दुल रहमान जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे महिला अध्यक्ष रमा कश्यप पीसीसी सदस्य जलील अहमद खान ज्ञान चंद्र श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह हनुमान प्रसाद डॉक्टर सद्दाम हुसैन पीसीसी अल्पसंख्यक अध्यक्ष सगीर खान राजू सिंह डॉक्टर जफर अशफाक राम श्रृंगार भारती उबैद उर रहमान विकास श्रीवास्तव राज बहादुर सिंह हरिराम वर्मा शकील अहमद कुरेशी जैनुलाब्दीन खान हरि श्याम सोनी फिरोज खान टीएन फारुकी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे l
CMD News Newspaper & Live News Web Channel