रिपोर्ट- विवेक श्रीवास्तव
नानपारा /बहराइच- कोतवाली नानपारा के मिहींपुरवा बायपास चौराहे पर रविवार को सुबह-सुबह अज्ञात ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी जिसके कारण सूरज गुप्ता नामक ड्राइवर का पैर फैक्चर हो गया घायल किसी तरह से उपचार के लिए बहराइच गया और प्राइवेट उपचार करा कर घर वापस जा रहा है वापस होने पर घायल सूरज गुप्ता 35 वर्ष ने पत्रकारों को बताया कि उसकी गाड़ी पिकअप संख्या यूपी 25 बीटी 4902 चौराहे के पास खड़ी थी सुबह 6:00 बजे के करीब एक अज्ञात ट्रक जो नानपारा से रुपईडीहा जा रही थी ने टक्कर मार दी और ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया टक्कर इतनी भयंकर थी कि आगे का पूरा केबिन टूट गया और उसमें पर दब कर फ्रैक्चर हो गया घायल चालक में प्राइवेट उपचार कराया है पुलिस रिपोर्ट नहीं हुई है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
