Breaking News
Home / BREAKING NEWS / यूपी दिवस का आयोजन भव्य तरीके से मनाया गया
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

यूपी दिवस का आयोजन भव्य तरीके से मनाया गया

बदायूँः 24 जनवरी। उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनोज कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओ0पी0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार सिंह सहित आदि सम्बंधित जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ 24 से 26 जनवरी तक तीन दिवसीय आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित तथा पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस“ आयोजन की मुख्य थीम “निवेश एवं रोजगार“ रही। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए निवेश एवं रोजगार, उन्नत प्राकृतिक कृषि विषयों पर प्रदर्शनियाँ एवं स्टालों का अवलोकन किया, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, उद्यमी, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, खिलाड़ियों एवं स्वयं सहायता की महिलाओं सहित आदि लोगों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल उढाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने जनपद के इतिहास एवं स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों पर आधारित प्रदर्शनी का भी फीता काटकर उद्घाटन कर अवलोकन किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि उत्तर प्रदेश का पहले नाम संयुक्त अवध प्रान्त था, आज ही के दिन 24 जनवरी 1950 को इसका नाम उत्तर प्रदेश रखा गया। उन्होने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कहा कि बेटियों को अच्छे से शिक्षा दें और उन्हें आगे बढ़ने का मौका दें। बेटियां किसी की भी हो सभी का मान-सम्मान होना चाहिए। प्रदेश में किसानों महिलाओं आदि के हित की योजनाएं चलाई जा रही हैं। सभी लोग यह संकल्प लें कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है। बड़ी भाग्यशाली हैं हम लोग कि हमें भी इसी उत्तर प्रदेश में रहने का मौका मिला है। इसलिए आज उत्तर प्रदेश का भी जन्म दिवस है और इसे भी धूमधाम से मनाया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के निवासी दुनिया में कहीं भी रह रहे रहते वही पर यूपी दिवस का भव्य रुप से मनाए। सभी लोग अपने को गौरवान्वित महसूस करें साथ ही प्रदेश का इतिहास, प्रदेश वर्तमान एवं भविष्य में ओर जा रहा है एक साथ पर चर्चा करें। उत्तर प्रदेश आज सभी संसाधनों से परिपूर्ण है और निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है, उत्तर प्रदेश अपने आप में वृहद सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को समेटे हुए है। उन्होंने कहा कि हम सभी को व्यक्तिगत रूप से अपने कर्तव्यों, जिम्मेदारियों का उत्साहपूर्वक निर्वहन करते हुए अपने स्तर पर ही बेहतर करने का प्रयास करना है तभी हमारा प्रदेश विकास की नई उचाईयों पर पहुंचेगा। उत्तर प्रदेश को विभिन्न क्षेत्रों में विकास की नई ऊचाईयों तक ले जाने के लिए हम सभी को सजगता के साथ समर्पित भाव से कार्य करने की जरूरत है।
उपायुक्त उद्योग दुर्गेश कुमार ने कहा कि नए भारत का ग्रोथ इंजन बिजनेश को देगा नई रफ़्तार। जी-20 तथा उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट -2023 के विषयों से जोड़ा गया है। जनपद में उद्यमियों ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिति निवेश एवं रोजगार को समार्पित के माध्यम से 150 ईकाईयों द्वारा 1400 करोड़ का निवेश किया जा चुका है। जनपद को शासन द्वारा 1500 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उद्योग लगाने की प्रक्रिया को सरल बना दिया है भारत को नई दिशा मे ले जाने की ओर कार्य किया जा रहा है। उद्योग से मुनाफा बढ़ेगा और बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

बदायूँ से हरिशरण शर्मा

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp