रिपोर्ट- कृष्ण गोपाल
उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच थाना कोतवाली नानपारा के प्रभारी निरीक्षक नानपारा हेमंत कुमार गौड़ के द्वारा कोतवाली नानपारा के सभी चौकीदारों को कंबल का वितरण किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नानपारा तराई क्षेत्र के कारण अत्यधिक ठंड का प्रकोप रहता है जिससे चौकीदारों को रात् में चौकीदारी करने में ठंडी का सामना करना पड़ता है जिससे निजात पाने के लिए आज सभी चौकीदारों को नानपारा के कोतवाली परिसर में कंबल का वितरण किया गया । कंबल पाकर चौकीदारों को बड़ी खुशी महसूस हो रही थी इस मौके पर नानपारा प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ इंस्पेक्टर क्राइम मनोज कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर शंकर धात्री, विनोद यादव, उत्कर्ष , राजेश सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel