दिनांक: 05 दिसंबर, 2022
सुनील तिवारी सी एम डी न्यूज
गोंडा ।। जिलाधिकारी डा० उज्ज्वल कुमार ने तहसील सदर के अंतर्गत ग्राम पंचायत उकरा गौ आश्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान गौ आश्रय केंद्र में संरक्षित गायों के संबंध में जानकारी करते हुए भूसा केन्द्र, पीने का पानी एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के समय डीएम ने गायों को गुड़ भी खिलाया। और कहा कि गायों के खान पान पर विशेष ध्यान दिया जाय।
इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी रविंद्र सिंह राठौर, ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल व ग्राम प्रधान सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel