मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS
भारतीय रेलवे स्टेशन मास्टर के पद पर चयनित हुए अनुभव सैनी!
अयोध्या – रूदौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटरा निवासी अभिराम सैनी के पुत्र अनुभव सैनी ने कर्नाटक राज्य के बैंगलोर जोन में भारतीय रेलवे विभाग में स्टेशन मास्टर के पद पर चयनित होकर क्षेत्र के साथ-साथ जिले का नाम बढ़ाया है।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरूजनों को दिया है।ग्राम पंचायत कोटरा मे अनुभव सैनी के भारतीय रेलवे विभाग में स्टेशन मास्टर के पद पर चयन होने पर पूरी ग्राम पंचायत व क्षेत्र में खुशी की लहर है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel