संवाददाता-अनिल कुमार
मसौली/ बाराबंकी।
थाना मसौली अंतर्गत ग्राम चौधरी का पुरवा मसौली के पास फैजाबाद बाराबंकी रेलवे लाइन के पास चोट ग्रस्त हालत में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त करने का मसौली पुलिस ने बहुत प्रयास किया किंतु शिनाख्त ना होने के कारण मसौली पुलिस ने अज्ञात युवक के शव को जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष होगी। उसे मर्चरी में रखवा दिया! जिससे किसी को कोई जानकारी मिले तो संपर्क कर ले! दिनांक 02/11/2022. बुधवार को इस संबंध में मसौली थाने में सूचना दर्ज कराई गई है! अगर मृतक व्यक्ति के संबंध में मसौली थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सकता है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
