दिनांक 29-2022
सुनील तिवारी सी एम डी न्यूज
गोंडा। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जिले के मुजेहना विकास खंड परिसर में उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का आमजन में प्रचार प्रसार हेतु लगाई गई तीन दिवसीय प्रदर्शनी का समापन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषराम बारी ने किया।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषराम बारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने जो जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की थी वह यहां पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों ने चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से देखा। इस प्रदर्शनी द्वारा मुझे व क्षेत्रवासियों को सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी मिली। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुचाना है।
इस मौके पर प्रदर्शनी के संयोजक सुरेंद्र वीर सिंह, गणेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव, पूर्व जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी चंद्र प्रकाश शुक्ला, गुरदास शर्मा, भोला यादव, अभय सिंह, रंजीत सिंह विनय तिवारी, उमेश पांडे, अरुण त्रिपाठी, पत्रकार बन्धु व आमजन के लोग उपस्थित रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
