श्रावस्ती -नाली ना होने से गांव में इंटरलॉकिंग रोड की हालत यह है कि थोड़ी सी बरसात होने पर भी इंटरलॉकिंग रोड पर पानी भर जाता है विकासखंड गिलौला के ग्राम पंचायत तिलकपुर दर्जी पुरवा में करीब 5 साल पहले इंटरलॉकिंग रोड बना दी गई परंतु अभी तक रोड के किनारे नाली बनाने की जरूरत नहीं समझा गया जिससे आज हालत यह है कि ग्रामीण अपने घर के पानी को रोड के किनारे गड्ढा बनाकर भर रहे हैं और थोड़ी सी भी बरसात होने पर घर का पानी व बरसात का पानी रोड पर ही रुका रहता है जिससे रोड पर कीचड़ जमा रहता है। जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। साबिर के घर से जगदीश के घर तक तो रोड की हालत यह है कि रोड कहीं दिखाई नहीं दे रही है। स्थानीय निवासी कुदरत अली का कहना है की बरसात हो जाने के बाद लगातार पानी रोड पर ही रहता है और जब तक नाली का निर्माण नहीं होगा तब तक इस इंटरलॉकिंग रोड से पानी व कीचड़ खत्म नहीं होगा।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Tags breaking news आवागमन उत्तर कीचड खबरें जिम्मेदार प्रदेश प्रमुख बाधित भरी मौन रहा रोड श्रावस्ती से हो
Check Also
गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत
2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
