Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बस्ती – डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया राजकीय महिला पॉलिटेक्निक का निरीक्षण
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बस्ती – डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया राजकीय महिला पॉलिटेक्निक का निरीक्षण

रिपोर्ट – राजकुमार पांडेया 

बस्ती – उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक ने राजकीय महिला पॉलिटेक्निक का निरीक्षण किया। इसमें मुख्य भवन के साथ-साथ प्रशासनिक भवन, बाउंड्रीवाल, वर्कशाप, एम.एस. गेट 6.0 एम.टी.वाईड कैम्पस, आर.सी.सी., ओ.एच.टी. बोरिंग एण्ड पम्प रूम, गार्ड रूम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं आवास का निर्माण कराया गया है। 11 करोड़ 65 लाख की लागत से निर्मित पॉलिटेक्निक को पीपीपी मॉडल पर संचालित किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने इसका शीघ्र टेंडर कराने का निर्देश दिया है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम कमलेश चन्द्रा, ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार, दुष्यंत विक्रम सिंह, जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला, प्रधानाचार्य पालिटेक्निक आर.के. सिंह, अधिशासी अभियन्यता विद्युत एम.के. गौड़, कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक चौथीराम उपस्थित रहें।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp